Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाज की दबी कुचली जातियों को आगे बढ़ाने हेतु सपा बनाती है नीतियां :संजय विद्यार्थी

 

सपा द्वारा आयोजित हुआ नाई, शर्मा व सलमानी समाज का सम्मेलन

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी द्वारा नाई, सेन,सविता,शर्मा, सलमानी समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित उक्त सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो समाज की दबी कुचली जातियों को आगे बढ़ाने की नीतियां बनाती है‌। उन्होंने कहा कि  हमारे नेता अखिलेश यादव ने डायल 100, समाजवादी पेंशन, एंबुलेंस सेवा 108 और 102 की घोषणा करके बना दिया था, छात्रों को लैपटॉप दिया, छात्रवृत्ति दिया, किंतु भाजपा की सरकार है कि जिसमें किसान नौजवान महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई सुरसा की तरह बढ़ी है लोग परेशान हैं।


उन्होंने  2022 के चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर घनश्याम शर्मा ने समाज को समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का जिम्मा अपने कंधों पर लेने का आह्वान किया। आयोजित सम्मेलन प्रमुख रुप से विजय नारायण शर्मा, उदय राज शर्मा, राजमणि शर्मा,पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव व पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव आदि ने संबोधित करते हुए नाई, सेन, सविता, शर्मा, सलमानी समाज के लोगों को जनपद में संगठन में संपूर्ण भागीदारी देने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेत्री सुषमा पाल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता नागराज शर्मा व संचालन डॉक्टर मोहम्मद सगीर सलमानी ने किया। इस अवसर पर रंजीत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सचिन शर्मा, मोहम्मद हाई, गुलफाम अहमद, अहमद ,भोला नाथ शर्मा, चौधरी साहब अशोक कुमार शर्मा, राम सजीवन शर्मा, महेंद्र कुमार नन्हे शर्मा, शकील अहमद सलमानी, पप्पू सलमानी, डॉक्टर यूनुस सलमानी, राज गौरव शर्मा, अरुण शर्मा, संदीप शर्मा, मनीष पाल, सोनू यादव,वकार अहमद सहित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे