Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की यात्रा पहुँची मेंहदावल विधानसभा






पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने किया भव्य स्वागत
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान-नौजवान पटेल यात्रा संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और अभिनन्दन के आयोजित किये गए। इसी दौरान मेंहदावल नगर में पटेल यात्रा पहुचने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही मेंहदावल नगर पंचायत के एवीटीडी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आये सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों का अन्याय के खिलाफ लड़ने का इतिहास रहा है।उन्होंने कहा कि बीजेपी की मौजूदा सरकार की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों की वजह से हर कोई इस सरकार से त्रस्त है। आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट और उत्पीड़न से परेशान हो चुका है। सरकार का चरित्र लोकतंत्र विरोधी है। इसी के साथ ही आने वाले 2022 में सपा की सरकार बनाना है। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही मजबूती से बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बदलाव आना तय है। काले कृषि क़ानून से अन्नदाता आत्महत्या को मजबूर हो गया है। समाजवादी पार्टी किसानों के लिए प्रतिबद्ध है अखिलेश यादव के नेतृत्व में खेत खलिहान की समृद्धि और किसानों का भविष्य सुरक्षित है। इसके साथ ही एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी यादव ने कहा कि सभी लोग अभी से ही सपा के जीत के लिए जुट जाएं किसान, बेरोजगार, गरीब विरोधी सरकार को हटाना है। इसतरह से अनेको बातो को बताया गया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को सरदार पटेल की साईकिल चिन्ह दिया गया। इस दौरान राम प्रसाद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, एमएलसी संतोष यादव ‘सनी‘, कोमल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, युवा सपा नेता अमरेंद्र यादव वीरेंद्र यादव चंद्रभान निषाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव अनुज त्रिपाठी अजीम खान, मेंहदावल अध्यक्ष वारिस अली अंसारी आदि अनेको नेता एवं हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे