Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कोरोना काल में मृत युवक के खाते से निकल गए रुपए

 


विकास गुप्ता

ईसानगर खीरी।जनपद खीरी के ब्लॉक ईसानगर के कस्बा खमरिया निवासी महिला ने पति के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर रुपए निकालने का आरोप लगाया है।


 खाताधारक पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। रकम पति की मौत के बाद ट्रांसफर की गई है। महिला ने तत्कालीन बैंक मैनेजर,बैंक मित्र और अपने जेठ पर धोखाधड़ी से रुपए निकालने की शिकायत एलडीएम सहित उच्चाधिकारियों से की है।


शिकायत के बाद घबराए आरोपी बैंक मित्र के खाते से रकम महिला के खाते में ट्रांसफर कर जमा कर दी गई है। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।


खमरिया पण्डित निवासी महिला पूर्णिमा के पति दिवाकर गुप्ता की कोरोना काल में मौत हो गई थी। दिवाकर गुप्ता का खाता संख्या 21700993109 खमरिया कस्बे की इण्डियन बैंक में संचालित था। जिसमें एक लाख अस्सी हजार दो सौ निन्यानबे रुपए भी जमा थे। 


बकौल पूर्णिमा दिवाकर की मृत्यु की सूचना बैंक में दे दी गई थी। बावजूद इसके ईसानगर ब्रांच से एक बैंक मित्र ने धोखाधड़ी कर दो बार मे एक लाख अस्सी हजार रुपए ट्रान्सफर करा लिए। महिला ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर,बैंक मित्र और अपने जेठ पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। 


एलडीएम को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया है कि उसके पति दिवाकर की मृत्यु 6 मई को हो गई थी। जिसकी सूचना प्रार्थिनी ने बैंक जाकर दे दी थी। इसी बीच 11 मई 2021 को डेढ़ लाख रुपए और 19 मई 2021 को 30 हजार रुपए एक खाते में ट्रांसफर हो गए।



 इधर महिला ने जब बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो होश उड़ गए। खाते से गायब हुई रकम के बाबत बैंक कर्मचारियों से शिकायत की। एक तहरीर पुलिस को भी दी। पर बैंक का मामला बैंक के उच्चाधिकारियों से निबटारे की सलाह ईसानगर पुलिस की ओर से दी गई। 


इसके बाद महिला ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसी बीच आरोपी ने खाता संख्या 50122864846 जिसमें रकम ट्रांसफर कराई थी। उसी खाते से फिर महिला के खाते में रकम वापस ट्रांसफर करा दी। 


महिला ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे