Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: श्री राम लीला के सजीव मंचन से मंत्रमुग्ध दर्शक

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के गुड़ाही बाजार में स्थित श्रीराम लीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन बड़े ही नवीनतम ढंग से स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। 

उसी क्रम में 19वें दिन रविवार को कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागति, रामेश्वरम पूजन व सेतु बंधंन की लीला का मंचन श्रीरामलील मैदान में किया गया। 


जिसमें कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में आ पहुंचते हैं। उधर लंका पर चढ़ाई के लिए जब वानर सेना के समक्ष समुद्र चुनौती बन जाता है। तब प्रभु श्रीराम समुद्र से रास्ता मांगने के लिए तीन दिन तक अनुनय विनय करते उसके बावजूद रास्ता न मिलने पर क्रोधित होकर भगवान राम समुद्र को सुखाने के लिए अपनी धनुष उठाते हैं तभी समुद्र प्रकट होकर भगवान राम से क्षमा मांगते हुए उन्हें नल व नील के हाथों समुद्र पर पुल बंधाने की सलाह देते हैं।


 जिसके बाद वानर सेना पत्थरों पर राम-नाम लिखकर समुद्र में फेंकते हैं और पत्थर पानी पर तैरने लगते हैं, इस तरह समुद्र पर पुल बंध जाता है। उसके बाद रामेश्वरम में भगवान शिव के मंदिर की स्थापना तक कि लीला कलाकारों द्वारा दिखाई गई। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 


इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल व पीएसी के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष हरि कुमार वैश्य, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पुरुवार सोनू, महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा, लेखानिरीक्षक शिवनंदन वैश्य, सहित कमेटी के पदाधिकारी कार्यकारणी व सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे