Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:लोकतंत्र और संविधान विरोधी है भाजपा : डॉ. दाताराम मौर्या

2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जुटें कार्यकर्ता : पप्पू यादव

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. दाताराम मौर्य प्रदेश सचिव एवं जनपद गोण्डा के प्रभारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव ने की।

    

 मुख्य अतिथि डॉ. दाताराम मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों को गुमराह तो कर लेती है, लेकिन जब उनके हक, अधिकार, आरक्षण की बात आती है तो उनके अधिकारों का हनन करते हैं। 


आज इस सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग उपेक्षित है एवं उत्पीड़न, अत्याचार पिछड़ों पर सबसे ज्यादा हुआ है। उन्होंने अपील किया कि अबकी बार 2022 में इस संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। 


विशेष अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी गोंडा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आप लोग जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के काम और विकास को जन जन तक पहुंचा कर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में काम करें। 


जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ केशव राम यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शिव अखिलेश विश्वकर्मा ने किया।

    

बैठक में मुख्य रूप से नंद कुमार आनंद, धर्म कश्यप, संदीप भुर्जी, राम नारायण यादव, विराट विश्वकर्मा, शमीम उर्फ बबलू, राजेश्वरी प्रसाद चौधरी, शंकर शरण मौर्य, प्रमोद कुमार यादव, गौतम बुद्ध वर्मा, गिरजा शंकर यादव, राकेश यादव, जनक राज यादव, चंद्रभान सविता, शिव बरन लोधी, मंगली यादव, नान बाबू यादव, फिरोज नेता, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र यादव बालाजी, कुलदीप बरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे