रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारतीय खेल मंत्रालय एवं नेहरू युवा कल्याण विभाग द्वारा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्य डीपी मौर्य की अध्यक्षता में आयुषी वर्मा कल्याण अधिकारी ब्लॉक करनैलगंज तथा जिला पंचायत सदस्य हलधरमऊ नेहा सिंह एवं फौजी धर्मेंद्र सिंह तथा विवेक सिंह सदस्य जिला पंचायत सदस्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र गोंडा के स्वयंसेवी कुमारी सोनम, संदीप कुमार यादव आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को बहुत सुचारू रूप से संचालित किया तथा बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एनसीसी कंपनी के सभी कैडेटों एवं कमांडर मेजर राजाराम के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली व रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई किया गया। मेजर राजाराम द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता का शपथ ग्रहण कराया गया।
बच्चे प्लास्टिक को दौड़ दौड़ कर उठाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के स्लोगन पढ़ रहे थे और लोगों को जागरुक भी कर रहे थे।
करनैलगंज के तमाम लोगों के साथ ही बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन मेजर राजाराम और उनके कैडेट अंडर ऑफिसर कोमल मौर्य, निवेदिता सिंह, प्रखर सिंह, शिवा मिश्रा, विशाल गोस्वामी, हरिओम ने विशेष रूप से अपना योगदान किया।
विद्यालय के शिक्षकों में राकेश वर्मा, डॉक्टर आरडी सिंह, रामचंद्र चौरसिया, शिवकुमार पाठक, संजय यादव आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बच्चों को संबोधित कर जागरूक भी किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ