Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज के गौरासिंहपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा पत्र यात्रा के समापन सभा का हुआ आयोजन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में दस दिन पूर्व त्रिलोकीनाथ तिवारी के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा पद यात्रा सम्पन्न हो गयी। बुधवार को करनैलगंज के गौरासिंहपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा पत्र यात्रा के  समापन सभा का आयोजन किया गया। 



जिसकी अध्यक्षता नेता अवधेश सिंह ने व संचालन राजकिशोर शुक्ल ने किया।


सभा को सम्बोधित करते हुये त्रिलोकीनाथ तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म, लूट, छेड़खानी जैसी घटनाएं आम हो गई है।



 विधान सभा क्षेत्र में बीते पांच वर्ष में जो विकास कार्य हुआ है। वह किसी से छिपा नही है। पूरे क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही दिख रहा है। सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश हैं। 



मनमानी तरीके से कार्य करना उनकी आदत बन गई है। व्यापारी व महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। धान क्रय केंद्र पर धान की तौल नही हो रही है, जिससे किसान अपना धान  बेचने के लिये इधर उधर भटक रहे हैं। 



कुछ किसान खाद व बीज खरिदने के लिये अपने धान की फसल बिचौलियो के हाथ औने पौने दाम बेंचने को विवस हैं। इस तरह क्षेत्र के लोगो की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।



 हरीश शुक्ला, पप्पू तिवारी, राकेश मोहन तिवारी आदि लोगों ने भी सभा को सम्बोधित किया। राम सिंह, मुन्ना शुक्ला, राम कुमार मिश्रा, सोनू शुक्ला, राकेश मोहन तिवारी, रामनेवाज गौतम, वेद प्रकाश सिंह, मुन्ना तिवारी, सलमान अंसारी, राम सजीवन, अजय कुमार, रमेश चंद्र जी, शिवेंद्र शुक्ल, पवन कुमार गुप्ता, रमेश पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे