Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खंडेलवाल महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सव

 

कार्यक्रम के जरिए दिया पशुओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मधुर भजनों के साथ आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। खंडेलवाल महिला सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य नगर स्थित किशोरी सदन में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्याम लाल आंकड की अध्यक्षता व प्रियंका बाजरग्यान के संचालन में किया गया।


समिति के लोगों ने कार्यक्रम के जरिए पशुओं और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्यामलाल आंकड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात बृज की पावन धरती से पधारे बृज माधुरी कला केंद्र के कलाकारों ने अपने भजनों से ऐसा शमा बांधा की लोग मंत्रमुग्ध होकर थिरकने को मजबूर हो गए।

श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्का उंगली पर उठाते ही पूरा हाल गोवर्धन गिरधारी और श्री कृष्ण के जय कारो से गूंज उठा। 



कार्यक्रम में तृष्‍या खारवाल द्वारा बनाई गई रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्री कृष्ण की माखन लीला के दृश्य का प्रदर्शन रंगोली के माध्यम से  देख लोग दांतो तले उंगलिया दबाने को मजबूर हो गए। 



महिला सेवा समिति द्वारा तृष्‍या खारवाल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में खंडेलवाल महिला सेवा समिति की सुनीता झालानी,सुनीता आंकड, प्रिया जंघीनिया, मोनिका जसोरिया,विनीता आंकड़, रजनी आंकड़,बबीता, बाजरग्यान,कविता बाजरग्यान, कंचन जसोरिया, संतोष जसोरिया, बिंदिया बाजरग्यान, आरती बाजरग्यान,अर्चना खारवाल,पिंकी बाजरग्यान, प्रियंका बाजरग्यान अल्का बड़ाया,खंडेलवाल महिला संघ की रेखा आमेरिया, ज्योत्सना सांवरिया,शशि बाजरग्यान तथा प्रेम जसोरिया तथा खंडेलवाल सेवा समिति के संजय झालानी, तुषार खण्डेलवाल,प्रभू जी, आलोक बड़ाया, विकास सांवरिया, रोहित बाजरग्यान, अर्पित बाजरग्यान, मधुर बाजरग्यान, रजत बाजरग्यान, पंकज बाजरग्यान, सतीश बाजारग्यान आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे