Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ पहुंची देवी अन्नपूर्णा की पुनर्स्थापना यात्रा, सीमा पर शंखनाद के साथ हुआ भव्य स्वागत

 

देवी अन्नपूर्णा पर पुष्प वर्षा कर किया गया पूजन अर्चन

यात्रा के पहुंचने पर पुलिस व प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। माता अन्नपूर्णा देवी की पुर्नस्थापना यात्रा प्रतापगढ़ की सीमा पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य स्वागत करते हुए अगवानी की गई।


यात्रा की अगवानी भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, राजेश सिंह, राम जी मिश्र, संतोष मिश्र, विद्या शुक्ला सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर किया। 



यात्रा के दौरान कोहंडौर बाजार के पास हरि हरा बाबा धाम पर पूर्व से ही लोग भारी संख्या में जमे रहे और यात्रा के स्वागत व  अगवानी के लिए पलकें बिछाए बैठे रहे। 



यात्रा के पहुंचने पर आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार कर लोगों एक स्वर में मां के जयकारे लगाय तो समूचा क्षेत्र मां के जयकारे के गुंजायमान से भक्तिमय हो उठा। 



इस दौरान भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देवी अन्नपूर्णा के आने से पूर्व ही किसानों के हित में तमाम कार्य किए जिससे प्रसन्न होकर देवी अन्नपूर्णा आ चुकी है और देवी अन्नपूर्णा के कृपा से देश का कोई भी किसान परेशान नहीं होगा। 



बता दे कि 100 वर्ष पूर्व लौट रही मां अन्नपूर्णा की यात्रा में मां के दर्शन को हर कोई लालाइत नजर आया। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ पुलिस व प्रशासनिक अमला तैनात रहा। पुरोहितों द्वारा शंख ध्वनि से स्वागत किया गया माता अन्नपूर्णा देवी के रथ के पीछे पीछे सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के वहां से निकलने के बाद कोहंडौर बाजार में स्थित जानकी मंदिर के सामने निकल यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 



इसके उपरांत मां देवी अन्नपूर्णा पुर्नस्थापना यात्रा का मुकुनपुर चौराहे,गोडे, चिलबिला, सच्चा बाबा आश्रम के सामने पूर्व से पलकें बिछाए खड़े लोगों ने माता पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा  नेता पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह के आवास के सामने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह के नेतृत्व पूर्व से खड़े गाजी बाजे के साथ लोगो ने माता अन्नपूर्णा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 



इसके उपरांत यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे पहले यात्रा की अगवानी में तैयार खड़े लोगों ने माता अन्नपूर्णा पर पुष्प का वर्षा कर स्वागत किया। इसको उपरांत माता की यात्रा नगर के तुलसी सदन आदि हाल पहुंची जहां पर जनसभा आयोजित की गई थी।  


 मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। जनसभा और यात्रा के दिव्य स्वागत के उपरांत यहां से बनारस के लिए रवाना हुई इसके बीच में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे