Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

वासुदेव यादव 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक शिष्टमंडल में ने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मुलाकात कर अयोध्या एवम फैज़ाबाद नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान व्यापारियों को बिना नये स्थान एवं दुकान प्रदान किये बगैर उनकी दुकानों को तोड़ना अनुचित बताया।



 इस  संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियो को सदैव यही विश्वास दिलाया कि अयोध्या में पहले व्यापारियो को स्थापित किया जायेगा, फिर विस्थापित किया जायेगा।



 प्रतिनिधि मंडल में अयोध्या के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री ज्ञान केसरवानी, प्रेमसागर मिश्र, विनोद श्रीवास्तव, विपिन राय एवं महानगर महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल सहित, अपर जिलाधिकारी अमित सिंह , रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या, अपर जिलाधिकारी राजस्व और  पी डब्लू डी विभाग के अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे