Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:उमंग एवं उत्साह के साथ मनाई गई देव दीपावली

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम देव दीपावली का पर्व उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। धर्म रक्षा सेतु के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सकरौरा घाट पर 2100 दीप प्रज्ज्वलित किया।



 इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा सकरौरा घाट पर बनाई गई रंगोली और उस पर प्रज्ज्वलित हो रहे दीपक मनमोहक छटा बिखेर रहे थे।


निःस्वार्थ भाव से धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रहे युवाओं ने देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकताओं द्वारा पौराणिक सकरौरा घाट की साफ सफाई करके मनमोहक रंगोली बनाई गई।



 शाम को नगर के संभ्रात जनों एंव श्रद्धालुओं के साथ सरयू के तट पर 2100 दीप प्रज्ज्वलित करके माँ सरयू की महा आरती की गई। इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक अशोक शुक्ला पत्रकार, धर्म रक्षा सेतु के संगठन प्रमुख आयुष सोनी, विशाल कौशल, हर्ष सोनी, ओम सोनी, सागर सोनी, दिपांशु यज्ञसेनी, शिव सोनी, साहिल सोनी, ऋषभ तिवारी के साथ भाजपा व नमामि गंगे के पदाधिकारी आशीष सोनी, मुकेश वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा, आशीष गिरी, रामकुमार मौर्य, डॉ रतन शुक्ल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।




 प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदि शक्ति माता भवानी मंदिर चौक घंटाघर पर वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी अगुवाई में देव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।


यहाँ पर रंग विरंगी दीपों को जलाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने धर्म की रक्षा हेतु लोगों को संबोधित किया। इस दौरान समाज मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में परसपुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह व भाजपा नेता शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं को नकद पुरुष्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, राजीव मोदनवाल, अशोक सिंघानिया, उमेश चंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पाण्डेय, योगेश शुक्ल, ओम प्रकाश तिवारी एबीवीपी, मोहित पाण्डेय, जगदीश्वर मिश्र, शिवा भट्ट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे