Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक

एसके शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिले के पट्टी विधानसभा में मंगलवार को मंडल बैठक आयोजित की गई।


बैठक में  28 नवंबर को आयोजित ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों सहित उनकी टीम को निशा निर्देश दिया गया। 



किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अधिक से अधिक गांव में जाकर के जनसंपर्क कर के ट्रैक्टर की सूची बनाने का काम करें और सदस्यता में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सम्मानित मंडल अध्यक्ष उनकी टीम अधिक से अधिक लोगों को सक्रिय कर के सदस्यता कराने का कार्य करें एवं नए व्यक्तियों को जोड़ने का काम करें ।



 बैठक में प्रमुख रूप से संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, ट्रैक्टर रैली प्रभारी प्रतापगढ़ भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, भाजपा जिला मंत्री पंकज सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मौजूद रहे।संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे