Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदस्यता अभियान के तहत बनटिकरा में भाजपा के 147 सदस्य बने

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बनटिकरा बूथ पर सदस्यता अभियान के तहत जिला सदस्यता प्रभारी विनोद शुक्ल तथा रूधौली विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में 147 लोगों को भारतीय जनता पार्टी सदस्य बनाया। साथ ही आगामी 7 दिसंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में चलने का आमंत्रण दिया।

                         

वीडियो

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए ग्राम बनटिकरा में जनसंपर्क करके व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। 


सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी विनोद शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर जरूरतमंदों गरीब किसान मजदूरों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। 


भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मार्च 2022 तक गरीबों को मुफ्त राशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 


अब गरीबों को एक यूनिट पर 10 किलो राशन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया।  


बृजेश कुमार, इमरान, मनीराम, रागिनी देवी, हैदर अली, कप्तान मौर्य, हरि प्रसाद, इसरार अली, बबिता देवी, राम कुबेर, किशन जायसवाल, अमित गौड़ सहित को 147 लोगों पार्टी का सदस्य बनाया।


 सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विजय गुप्ता, दीना नाथ, अखिलेश पांडेय, आशुतोष शुक्ल, गगन पांडेय, संतोष चौधरी, वैभव पांडेय, प्रमोद प्रजापति, शिव शंकर पांडेय, शिवम पांडेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे