Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा सरकार में शिक्षकों और कर्मचारियों का हो रहा है शोषण:दीपक सिंह एमएलसी।

वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:माध्यमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षक कर्मचारी अधिवेशन रामचंद्र सिंह को कांग्रेस के एमएलसी दीपक एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उसके उपरांत कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता किया।


प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित दीपक सिंह एमएलसी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे रामचंद्र सिंह और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। 


दीपक सिंह एमएलसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में 32 सालों से विपक्ष मे रहकर भी जनता के हित में कार्य कर रही हैं और कांग्रेस द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों को भाजपा सरकार अपना नाम देकर फीता काट रहे हैं। 


दीपक सिंह MLC ने कहा कि आगामी चुनाव में कांगेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाइए। दीपक सिंह एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता महंगाई से त्रस्त है।


प्रेस वार्ता के दौरान रामचंद्र सिंह ने कहा कि वह शिक्षा क्षेत्र जुड़े हैं और हमेशा शिक्षकों के लिए कर्मचारियों के लिए बढ़-चढ़कर आगे रहते हैं। 


भाजपा सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है कर्मचारियों द्वारा निरंतर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन वर्तमान सरकार को कोई फर्क नहीं है इस बार शिक्षक और कर्मचारी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं और आगे से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा जिससे आने वाला समय कांग्रेस का हो। 


वर्तमान सरकार शिक्षकों के प्रति उदासीन है और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है और ना ही उन्हें पूरा करने कोई आश्वासन दे रही है इसीलिए शिक्षक वर्ग और कर्मचारी वर्ग सरकार के प्रति काफी रोष है जो आगामी चुनाव में जरूर दिखाई देगा।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि रामचंद्र सिंह और उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है। 


उनका और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है ।हमें आशा है कि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को और भी मजबूती दिलाएंगे। 


कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 24 से 30 सितंबर व 12 से 20 जनवरी 2022 के बीच जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।जिसमें कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता आएंगे। 


जिस की तैयारी सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लगे हुए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं और लड़कियों को प्रदेश में अधिकार मिले इसके लिए प्रियंका गांधी के नारे "लड़की हूं लड़ सकती हूं",के तहत पार्टी आगे बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश में इस बार चुनाव में महिलाओं को 40% सीट कांग्रेस पार्टी देने जा रही है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञा पूरा करेगी।कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे