Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को निकली है जन विश्वास यात्रा:राघवेंद्र शुक्ल

बेल्हा के कुंडा पहुंचेगी 26 दिसंबर को भाजपा की जन विश्वास यात्रा

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने को निकली जन विश्वास यात्रा रविवार 26 दिसम्बर को दोपहर लेहदरी के पुल कुण्डा पहुचेगी जो कुण्डा बाबागंज रामपुर खास विधानसभा में घूम कर उस दिन अवधेश विद्या निकेतन में विश्राम करेगी और पुनः सुबह 10 बजे से विश्वनाथगंज, प्रतापागढ़ पट्टी और रानीगंज विधान सभा में घूमकर भदेही को प्रस्थान करेगी।


यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला यात्रा प्रमुख राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 


उन्होंने कहा कि इस यात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री, सासंद कौशाम्बी विनोद सोनकर,प्रदेश कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें। 


श्री शुक्ल ने कहां कि पूरे यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत कार्यक्रम होगें जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा सभी 403 विधानसभाओ में जाकर विभिन्न वर्गों जैसे महिला, दिव्यांगजन, किसानभाई, नौजवान, आशा-आंगनबाड़ी बहने, शिक्षक आदि समूहों के करीब 4 करोड़ से अधिक लोंगो से सीधा जुड़कर उनका विश्वास और आशीर्वाद ले रही।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने   कहा कि काशी क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा का शुभारम्भ 19 दिसम्बर को गाजीपुर में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने किया। 


यह यात्रा क्षेत्र के सभी 71 विधानसभाओ से हो कर गुजरेगी। प्रतापगढ़ में यात्रा 26 व 27 दिसम्बर को रहेगी। पूरी यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर स्वागत और सभा का आयोजन किया जायेगा। 


उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ-साथ सीमा पर तैनात जवानों के लिए भी काम कर रही है। 


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही संकल्प पत्र के अनुसार प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में रिकॉर्ड खाद्यान्न खरीद की है और कोरोना काल में यूपी के 15 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव के मुफ्त राशन दिया। इससे पहले की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उनके पास न तो नीति थी और न ही किसानों के कल्याण की नीयत। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पराली जलाने के मामले में किसानों के ऊपर लगे सारे मुकदमे वापस ले लिए हैं। 


इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन विश्वास यात्रा के दौरान 26 दिसंबर को एक विशाल जनसभा होगी जिसमें सुबे के मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। 


पत्रकार वार्ता के दौरान जिला मंत्री रामजी मिश्र, सह यात्रा प्रभारी पिंटू तिवारी सहित आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे