Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:तिहरे हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी की बहन गिरफ्तार

 

सप्ताहभर बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है हत्यारोपी अशोक

गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं पुलिस की 12 टीमें

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। 24 नवंबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला शिवनगर इमलिया गुरूदयाल में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना घटित हुई थी, जिसमें आरोपी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ ही पुलिस की 12 टीमें गठित कर भिन्न-भिन्न जनपदों के लिए रवाना की गयी थीं।

    


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व गठित टीमों को यह निर्देश दिए गये थे कि घटना में हर बिन्दु पर गहनता से जांच की जाए। मुख्य अभियुक्त के अलावा अगर अन्य भी कोई सह अभियुक्त सम्मिलित हो तो उसके बारे में भी जानकारी कर प्रभावी कार्यवाही किया जाए। 



घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा भी किया गया तथा उनके द्वारा भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा घटना की गहनता से जांंच पड़ताल की गयी।

   


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि विवेचना के दौरान षडयन्त्र के रूप में प्रकाश में आयी मुख्य आरोपी की बहन अनीता पुत्री रामहेतु निवासी ग्राम गुलरिहा, थाना बिहार, जनपद उन्नाव के मोबाईल फोन के सीडीआर का गहनता से अवलोकन किया गया, तो घटना से पूर्व अभियुक्ता द्वारा मुख्य अभियुक्त से काफी लम्बी-लम्बी अवधि तक वार्ता किया जाना पाया गया। 



अभियुक्ता के बैंक एकाउन्ट व अन्य की जांंच की गई तो घटना के पूर्व करीब 15 दिनों के अन्दर मुख्य अभियुक्त द्वारा विभिन्न तिथियों में करीब 2,00,000 रूपये अभियुक्ता अनीता के खाते में भेजा जाना पाया गया। 



अनीता का अपराधिक षडयन्त्र में शामिल होने का पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुआ। पूछताछ के दौरान अनीता द्वारा बताया गया कि वह अशोक कुमार (मुख्य अभियुक्त) की सगी बहन है। अशोक कुमार ने जिस लड़की की हत्या की है, उससे वह बहुत प्यार करता था तथा शादी करना चाहता था।



 लेकिन लड़की व उसके परिवार वाले शादी करने से मना कर दिए थे, जिससे वह काफी परेशान रहता था। उसने मुझसे लड़की व उसके पूरे परिवार की हत्या करने की बात बतायी थी, जिसकी प्लानिंग वह काफी दिनों से कर रहा था।

  


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज अभियुक्ता अनीता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व अन्य गठित पुलिस टीमों द्वारा उसके मिलने वाले सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कई अन्य टीमें भिन्न-भिन्न प्रान्तों व जनपदों में भी दबिश दे रही हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे