Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मेहदावल नगर में निकला तिरंगा यात्रा




■जनप्रतिनिधियों संग आमजन हुआ शामिल
भारत माता की भव्य झांकी लोगो को कर रही थी आकर्षित
आलोक कुमार बर्नवाल
सन 1971 में भारत का पाकिस्तान पर विजय दिवस के 50 वेंवर्ष, स्वतंत्रता के 75 वर्ष चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष, जलियांवाला बाग नरसंहार के 101 वर्ष एवं प्रकाश पर्व के 400 वा वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव के निमित्त आज मेहदावल नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा का शुभारंभ मेहदावल नगर के प्राचीन मंदिर बाबा कुबेरस्थान से शुरू हुआ यह तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक, अंजहिया बाजार, फलमंडी, चौक बाजार,नायक टोला ,पश्चिम टोला से होते हुए ठाकुर द्वारा,रोडवेज परिसर पर जाकर समाप्त हुआ तिरंगा यात्रा की भव्यता ऐसा की आज पूरा मेहदावल तिरंगामय हो उठा एक तरफ जहां जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए वही नगर व नगर के आसपास के लोग भी इस तिरंगा यात्रा की भव्यता से सराबोर नजर आए। तिरंगा यात्रा में मेहदावल नगर के पार्वती कन्या इंटर कॉलेज की बच्चे बच्चियां एवं जनता वैदिक महाविद्यालय के विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए।

भारत माता की भव्य झांकी लोगो कर रही थी आकर्षित

तिरंगा यात्रा में मां भारती की रथ पर सवार झांकी की भव्यता को देखने व अपने कैमरे में कैद करने को आतुर दिखे लोग।

देशभक्ति गीतों पर झुमते रहे युवा

तिरंगा यात्रा में एक तरफ जहां विभिन्न प्रकार की झांकियां लोगों को आकर्षित करती रही वही देशभक्ति गीतों पर झूमते युवा हर किसी नजरों को अपनी ओर खींचते रहे पूरा नगर देशभक्ति गीतों से गुंजामय रहा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि राकेश सिंह बघेल,जिला प्रचारक ऋषि,भाजपा नेता मदन नारायण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष/अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी,जिलामंत्री अरुण सिंह ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी,हरिशंकर साहनी,आशीष त्रिपाठी, इंद्रशेन सिंह, अविनाश सिंह बुलबुल, पूर्व अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह,विजय प्रताप सिंह,प्रशांत श्रीवास्तव, विश्वराज सिंह, पार्वती इंटर कालेज के प्रबंधक अजीत सिंह, अतुल सिंह, शिवप्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सुरेंद्र निषाद,हरिकेश त्रिपाठी, प्रयागदत्त,उमेश कान्दू,कैलास त्रिपाठी, अनिरुद्ध पांडेय,खुनखुन बाबा,विशाल सिंह,विश्वराज सिंह समेत आदि लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे