Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

7 जनवरी को पूर्व मंत्री पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव


ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के प्रथम पुण्य स्मरण 7 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन जनपद मुख्यालय पर हो रहा है।

    

समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के क्रम में पुण्य स्मरण दिवस पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह के प्रतिमा का अनावरण एवं अमर स्मृति कोश का विमोचन होना है। 


इसके साथ ही विजय रथ यात्रा का भी आगमन सुनिश्चित हुआ है। सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 7 जनवरी दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे मुख्यालय स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में आएंगे तथा उक्त कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 


तत्पश्चात समाजवादी विजय यात्रा रथ गोण्डा सदर विधानसभा से निकलकर बस्ती जनपद के लिए प्रस्थान करेगा।

   

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता प्रतिभाग करेंगे। 


सूरज सिंह ने कहा कि दशकों से प्रत्येक वर्ष देवीपाटन मंडल की जनता जनार्दन मन्त्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद समारोह में आशीर्वाद देने आते थे। इस बार जन्म-जयंती पर सम्मानित-जन श्रद्धांजलि देने आएंगे। 


सूरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ यात्रा एवं जनप्रिय एवं मंडल के अमर समाजवादी ध्वज के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हेतु समाजवादी पार्टी की ओर से प्रशासन से सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था की मांग की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे