Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर के पंडितपुर में समाज कल्याण मंत्री ने गौ आश्रय केंद्र का किया उद्घाटन

आर के गिरी 

मनकापुर गोण्डा। सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने गुरूवार को  ग्राम पंचायत पंडितपुर  के मधुपुर गांव में स्थति गौ आश्रय केन्द्र का मंत्रोच्चार के बाद फीताकाट उद्घाटन किया।


 बताते चले कि गुरूवार दोपहर 12ः30 बजे मंत्री सांसद प्रतिनिधि कमलेश पान्डेय , सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह के साथ मधुपुर गांव में बने गौ आश्रय स्थल पर पहुंच गये। गांव के तमाम लोग मंत्री का इंतजार कर रहे थे। 



अपने नियत समय पर पहुंच कर मुरली वाले अस्थाई गौ आश्रय का उद्घाटन अपने भाई भाजपा नेता बाबूलाल शास्त्री के साथ फीता काटा। 


इस मौके खंड विकास अधिकारी एसडीएम शत्रुधन पाठक,  एई आरईडी अमरेश सिंह,ब्लाक प्रमुख जगदेव, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख केके सिंह एडेवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष पान्डेय, पीआरओ भाजपा नेता जनार्दन तिवारी, प्रधान  किरन पान्डेय ,ग्राम रोजगार सेवक अवधेश कुमार  त्रिपाठी,सचिव शंकर दयाल सिंह, अंकित उपाध्याय आदि  मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे