Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर शौर्य सभा का हुआ आयोजन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि के अवसर पर धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य सभा का आयोजन किया गया। 


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में धर्म रक्षा सेतू के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप को पुष्प अर्पित करते हुए। 


उनके शौर्य, पराक्रम और उनके देश और सनातन धर्म की रक्षा में किये गए बलिदान का वर्णन किया गया। जिसमें धर्म रक्षा सेतु के संगठन प्रमुख आयुष सोनी और विशाल कौशल सहित नगर के पत्रकारों और समाज सेवियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और अश्व शिरोमणि चेतक का तिलक करके उनपर माल्यार्पण किया। 


तत्पश्चात भाजपा नगर महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा और एबीवीपी के अभिनव सिंह छाबड़ा ने महाराणा प्रताप सिंह की विजय गाथा का बखान किया। 


सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की आरती की। इस मौके पर नगर के अशोक शुक्ला, रितेश गुप्ता नगर के भाजपा महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा, तनिष्क चौरसिया, अमित कौशल, मनीष सोनी, सुजल सोनी, अभिजीत, ओम प्रकाश तिवारी, शिवम सुल्तानिया,सौरभ वैश्य, रिषभ तिवारी, आभास सोनी और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे