Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। छुट्टा पशुओं से परेशान दर्जनों किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया। सोमवार को विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण निवासी नन्दलाल, शिवकुमार, विक्रम, मनोज कुमार, सांवल, जवाहिर, बाबूलाल व मुन्नालाल सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। 


उसके बाद तहसील के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के लिये प्रयासरत है। 


ग्रामीण क्षेत्र में स्थाई व अस्थाई गोआश्रय केंद्र स्थापित कर उन्हें संरक्षित करने का काम कर रही है। मगर स्थानीय ब्लॉक स्तर पर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। 


ग्रामीण क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का काफिला किसानों की फसल को बरबाद कर रहा है। जिससे किसान काफी परेशान है। खेतों में लगी फसल को बचाने के लिये किये जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। 


किसान अपनी गाढ़ी कमाई का धन व्यय करके खेत की जुताई, बुवाई, खाद बीज आदि का प्रबध करता है। मगर उसकी फसल बचेगी इसकी कोई गारंटी नही रहती। 


ऐसे में यदि कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो किसान खेती नही कर पायेंगे। ज्वाइंट बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। 


सभी ग्राम पंचायतों में अस्थाई गौआश्रय केंद्र स्थापित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अभी रोड साइड की ग्राम पंचायतों में इस पर काम हो रहा है, अस्थाई गौआश्रय केंद्रों में 15 से 20 पशुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है। 


आगे चलकर इन गौआश्रय केंद्रों को स्थाई कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधान संघ के अध्यक्ष को बुलाकर मीटिंग की जा चुकी है। 


जल्द ही इसके परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे