Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: भाजपा छोड़कर जो नेता जा रहे हैं उनको मनाना है व्यर्थ :विनय कटियार

वासुदेव यादव 

अयोध्या। भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा है कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उनको जाने देना चाहिए उनको मनाने के सिवाय और एक लात मार के भगा देना चाहिए क्योंकि यह आया राम व गया राम हैं। इनको अब पार्टी की आवश्यकता नहीं है। 

  


श्री कटियार ने कहा कि भाजपा 2022 में फिर सरकार बनाएगी। योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ते हैं तो उनका स्वागत है। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी जिम्मेदारी देगी तो हम भी जाकर जनसभा करेंगे। भाजपा पार्टी को मजबूत करना है।  हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

  


श्री कटियार ने कहा कि चुनाव के दौरान आना जाना लगा रहता है। लेकिन जो दलबदलू नेता है आया राम गया राम है। इनका कोई भरोसा नहीं है, आजकल जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और धक्का देकर भगा देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे