Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:स्वतंत्रता संग्राम में शहीदो की स्मृति में सभी कार्यालयों में रखा दो मिनट मौन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ :भारत सरकार के दिशा निर्देशो के अनुपालन में आज11 बजे जिलाधिकारी नितिन बंसल द्वारा कैंप कार्यालय में  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में 02 मिनट मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

                 


कैंप कार्यालय के सभागार में अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला अन्य अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

               


शहीदो की स्मृति में विकास भवन  में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा तथा जनपद के सभी कार्यालयो  में भी 02 मिनट का मौन रखा गया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे