Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:भारतीय शिक्षा बोर्ड गठन जल्द किया जाए: प्रो. मनोज दीक्षित

वासुदेव यादव

अयोध्या। भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन जल्द किया जाना चाहिए अयोध्या में आज एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने यह मांग सरकार से की है।

 

 श्री दीक्षित ने कहा कि भारतीय शिक्षा कला व खेल के संरक्षण हेतु परंपरागत पद्धति को जीवंत करना होगा। इसके लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।


श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ अयोध्या के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि भारतीय पद्धति से ही छात्रों को सभी शिक्षा प्रदान किया जाना चाहिए। 


गुरुकुल को मान्यता दिया जाना चाहिए। छात्रों को सक्षम बनाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति प्राचीन है और यह कई राष्ट्रों में लागू है। 


प्राचीन भाषा कला का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्राचीन काल में बहुत ही समृद्ध और शक्तिशाली रही है। 


जिसमें गुरुकुल का स्थान सर्वोपरि रहा है। भगवान श्रीराम भी गुरुकुल शिक्षा से ही आगे बढ़े। गुरु व गुरुकुल का स्थान पूरे विश्व में सर्वोत्तम है। 


सभी छात्र छात्राओं को चाहिए सदैव अपने गुरुओं का सम्मान व आदर करें। हमारी सनातन संस्कृत बहुत ही समृद्धि है। इस दौरान डॉ दिलीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे