Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा गुरुनानकशाही बाबागंज में एक गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। 


इस प्रतियोगिता  में 15 वर्ष से अधिकआयु के स्त्री व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।  प्रतियोगिता में कुल47 लोगो ने हिस्सा लिया जिसमे एक प्रतिभागी आमिना मुस्लिम समुदाय से भी शामिल हुई।


इस प्रतियोगिता में सिक्ख इतिहास, सिक्खो की उपलब्धिया, गुरुवाणी से सम्बंधित, एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से संबंधित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 5 जनवरी को कीर्तन दरबार के दौरान की जाएगी। 


यह जानकारी सरदार मंजीत सिंह गोबिन्द ने देते हुए बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 


शेष प्रतिभागियो को सान्त्वना पुरुस्कार दिये जायेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग रविन्द्र कौर,भवनजीत कौर,जगमीत सिंह सलूजा,ज्ञानी विपीनप्रीत सिंह,ज्ञानी मनोहर सिंह आदि का रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे