Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:सिनेमा जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवध सिने सम्मान से सम्मानित हुए अभिनेता मोहित राज

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सिनेमा जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए करनैलगंज क्षेत्र के मोहित राज को अयोध्या महोत्सव में अवध सिने सम्मान से सम्मानित किया गया है।


गुरुवार को अयोध्या में आयोजित अवध सिनेमा सम्मान समारोह में गोंडा के अभिनेता निर्देशक मोहित राज को सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवध सिने सम्मान से सम्मानित किया गया।


 करनैलगंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर धनावा निवासी मोहित राज के इस कामयाबी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। 


मोहित राज ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों व अन्य लोगों ने घर पहुंच कर बधाई दी है। 


इससे पहले भी मोहित राज को प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के हाथ से सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मान प्राप्त हो चुका है। 


उनका मानना है, मेहनत और हौसलों की बदौलत हर सपने को साकार किया जा सकता है। 


इस मौके पर फिल्म अभिनेता संजय पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, महंत बृजमोहन दास व सिनेमा जगत के सैकड़ों कलाकार उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे