Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखीमपुर खीरी:25 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 3 को धर दबोचा

कमलेश जयसवाल

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना हैदराबाद, थाना मैलानी एसo सोo जीo जनपद खीरी  की टीम द्वारा छत्तीपुर नहर पुलिया के पास से तीन अभियुक्त सुखदीप सिंह  पुत्र स्वर्गीय नक्षत्र सिंह निवासी कुकरा थाना मैलानी खीरी हाल पता खुटार तिकुनिया बाईपास थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर  गुरु साहब सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरी हाल पता खुटार तिकोनिया बाईपास थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर, मनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी कस्बा व थाना गोला जनपद खीरी को

गिरफ्तार किया। 



जिनके कब्जे से बिक्री हेतु जा रही। 10 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। उक्त बरामद व गिरफ्तारी के संबंध में थाना हैदराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 17 /22 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान भेजा गया। 


पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार की घोषणा की गई। गिरफ्तार करने गई टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार थाना हैदराबाद उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना हैदराबाद हेo कांस्टेबल राजेश्वर शर्मा थाना हैदराबाद हेoरामचंद्र शर्मा थाना हैदराबाद कांस्टेबल सुबोध कुमार थाना हैदराबाद उप निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी संसारपुर थाना मैलानी हेo कांस्टेबल राकेश कुमार चौकी संसारपुर 

उप निरीक्षक शिव कुमार यादव एसoओoजीo प्रभारी कांस्टेबल देवेंद्र यादव  कांस्टेबल  ओम मिश्रा कांस्टेबल योगेश तोमर कांस्टेबल सिकंदर चौधरी कांस्टेबल तुषार कुमार कांस्टेबल विक्रांत चौधरी कांस्टेबल गोल्डन कांस्टेबल गौरव कुमार आदि ।लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे