Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:सपा के पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का दामन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले से पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने समाजवादी पार्टी छोड़ दिया है। 27 जनवरी 2022 को उन्होंने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया। 


भाजपा के UP प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रो. शिवाकांत ओझा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 


प्रो. शिवकांत ओझा के भाजपा में शामिल होने के बाद समझा जा रहा है कि भाजपा उन्हें रानीगंज से उम्मीदवार बना सकती है।


प्रो. ओझा रानीगंज से चार बार विधायक रह चुके हैं। इनमें से तीन बार वह भाजपा के ही टिकट पर विधायक चुने गये थे। 


वर्ष 2012 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे और सपा के टिकट पर विधायक चुने गये थे। प्रो. शिवाकांत ओझा के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।


25 जनवरी 2022 की शाम समाजवादी पार्टी ने प्रो. शिवाकांत ओझा को दरकिनार कर  के विनोद दुबे को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। 


26 जनवरी 2022 को प्रो. ओझा ने अखिलेश यादव से लखनऊ में मिलकर आपत्ति भी जताई थी पर अखिलेश यादव ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी थी। इससे वह काफी नाराज थे।


अंतत: भाजपा ने मौके की नजाकत को देखते हुए प्रो. शिवकांत ओझा को पार्टी ज्वाइन करा दी।


 प्रो. शिवाकांत ओझा के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद प्रतापगढ़ की सियासी गुणा-गणित में बडा बदलाव देखने को मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे