Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद, पढ़िए बजट व आत्मनिर्भर भारत की खूबियां

आर के गिरी

गोण्डा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोगों को बजट पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए मुख्यालय के गोनार्द लान में बैठने के लिए उचित प्रबंध किए गए थे। 


सुबह से ही भाजपा नेता कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए आतुर दिखे।

वीडियो


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्चुअल संबोधन के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सौ साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी पूरी दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। पूरी दुनिया उस चौराहे पर खड़ी है। जहां से टर्निंग प्वाइंट निश्चित है।

 


द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पूरी दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव आया था। ठीक वैसे इस बीमारी के बाद दुनिया में बड़े बदलाव की संभावना है।



उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस समय भारत को नए सिरे से देख रहा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम भारत को तेज गति से आगे बढ़ाएं। 


बहुत आवश्यक है कि भारत आत्मनिर्भर बने आत्मनिर्भर भारत के नीव पर एक आधुनिक भारत बने । 


देश को आधुनिकता की तरफ ले जाएगा बजट: प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री ने कहा यह बजट देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने में एक नया कदम साबित होगा। 


बीते 7 वर्षों में जो निर्णय लिए गए जो नीतियां बनी पहले की नीतियों में हुई गलतियों को सुधारा गया है। 


उसकी वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। 8 साल पहले भारत की जीडीपी एक लाख दस हजार करोड़ की थी। 


वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था 23 हजार करोड़ के आसपास की है। वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 25 हजार करोड रुपए होता था। 


वर्तमान समय में भारत का एक्सपोर्ट 47 हजार करोड रुपए के आसपास है। 7 साल पहले करीब 275 बिलियन डालर का विदेशी मुद्रा रिजर्व हमारे देश के पास था। 


आज देश का रिजर्व विदेशी मुद्रा 630 बिलियन डालर को पार कर गया है। वर्ष 2013 में 36 बिलियन डालर का विदेशी निवेश एफडीआई था। 


पिछले साल ही यहां 80 बिलियन डालर को पार कर चुका है। कोरोना के इस काल में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती देकर दुनिया का  विशेष रुप से ध्यान आकर्षित किया है। 


भारत दुनिया के उन देशों में है। जहां के इकोनामिक इंडिकेटर्स में बहुत तेजी से सुधार आ रहा है। और फंडामेंटल्स भी मजबूत है। इस साल का बजट इसे और गति देने वाला है। 


जब गरीब को मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं। तो वह अपनी उर्जा अपने विकास व देश के विकास में लगाता हैं। 


बजट का फोकस गरीब मिडिल क्लास और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ-साथ आय के स्थाई समाधान जोड़ने के लिए है। 


पीएम का संबोधन सुनने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य के के श्रीवास्तव ने कहा आत्मनिर्भर भारत पर प्रधानमंत्री के संबोधन सुनने के बाद ऐसा लगा कि भाजपा आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रयत्नशील है। 


इससे निश्चित है कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा, राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा और एक स्वर्णिम भविष्य की ओर जाएगा। इस बजट में समाज के हर लोगों के लिए प्रावधान किया गया है। 


किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य उषा तिवारी ने बताया कि हम यहां पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने आई थी। 


प्रधानमंत्री ने महिलाओं युवाओं किसानों के लिए तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में बहुत बड़ा प्रावधान किया है। 


इस संबोधन को सुनने के बाद हम गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे