Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मान्धाता:लोकतन्त्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी:अजय क्रांतिकारी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ मे जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम के तहत आज पर्यावरण सेना द्वारा संचालित ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत ब्लॉक मान्धाता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरुक किया गया।




पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में आज मान्धाता ब्लॉक में मतदाताओं को आगामी 27 फरवरी को विधान सभा चुनाव के निर्वाचन में बढ़ चढ़कर कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया।



लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि लोकतन्त्र की मजबूती के शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।


उन्होंने कहा कि सभी लोग सही प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदान अवश्य करें। अपने वोट की कीमत जाने और उसका सही प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।


उन्होंने सभी से मतदान के बाद एक पेड़ भी लगाने के साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए खुले में शौच से मुक्ति और पेड़ों की रक्षा हेतु भी अपील की

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मान्धाता विजय शुक्ल ने सभी कर्मचारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरुक करने की बात कही।


उन्होंने लगातार पर्यावरण सेना द्वारा ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए सभी से मतदान अवश्य करने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।



इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) अशोक सचान, विवेक कुमार, संतलाल, नफीस अहमद, अभिमन्यु यादव, नागेन्द्र कुमार, राहुल कुमार एवं नमन कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे