अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को बच्चों के अंदर खेल के प्रति रुझान बनाए रखने तथा स्वस्थ रखने के उद्देश्य इंडोर गेम का आयोजन कराया गया ।
जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, मे बच्चोंं का इन्डोर गेम‘‘ कराया गया।
साथ ही साथ बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल सम्बन्धित सामग्री को दिखाया तथा खेलाया गया।
कोरोना के बाद पुनः विद्यालय संचालित होने पर बच्चों नें हर्षोल्लास के साथ सभी खेलों में प्रतिभाग किया। शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के खेल सामान दिखाये तथा उनके बारे में जानकारी दी।
बच्चों को बताया गया कि खेल किस प्रकार हमारे शरीर तथा दिमाग को चुस्त एवं दुरूस्त रखता है।
बच्चों को विभिन्न प्रकार के इन्डोर गेम आर्टिकल्स जैसे- लूडो, कैरम, टेबल टेनिस, साँप सीढ़ी, चेस खेल से सम्बन्धित सामग्री को दिखाकर बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार इन सभी आर्टिकल्स का हम प्रयोग घर के अन्दर या अपने घर के लॉन में खेलकर उसका आनन्द व उसका लाभ उठा सकते है।
यह सभी खेल सामग्री हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी है। ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते है तथा दिमाग को तेज करते है।
बच्चे हाथी, घोड़ा, चर्खी, शी-शा, साइकिल, स्कूटर, मोटर साइकिल, लूडो, साँप-सीड़ी सहित विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री को पाकर के प्रफुल्लित हो उठे।
छोटे बच्चे इतने सारे खेल सामग्री देखकर अपनी शिक्षक शिक्षिकाओं से कहने लगे कि मैम हम सबको आज केवल खेलना है।
शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि बच्चों खेल के साथ-साथ हमें पढ़ाई भी करनी चाहिए।
बच्चें अपनें शिक्षक व शिक्षिकाओं की बातों को मानकर खेलने के बाद पुनः खुशी-खुशी अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ने ंके लिए चले गये।
‘‘इन्डोर गेम‘‘ को खेलते हुए अपने बच्चों को देखकर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने इन्डोर गेम की सराहना की और कहा कि हमें बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी,(ऑनलाइन) उप प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि तिवारी, लता श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान, वली आलम, मुकेश गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला ने ‘‘इन्डोर गेम‘‘ के महत्व को बहुत-बहुत सराहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ