Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रति किया जागरूकता

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय पिपरी में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने किया।


उन्होंने संबोधन में कहा स्वयंसेवकों को कोविड-19 टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया तथा ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवकों ने टोलियों में जाकर ग्राम पिपरी, भालियन पुरवा, बदले पुरवा तथा ग्राम कांधी के ग्राम वासियों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।

जिसमें आंचल सिंह, गरिमा, निधि, मंत्सा, देवेंद्र सोनी, सुरेंद्र आदि को ग्रुप लीडर बनाया गया। द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक परिचर्चा हुई।

जिसमें अमरेश मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया है। 


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ममता मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण की अवधारणा पर संबोधन किया। 



इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विजय यादव, सिमरन वारसी, रुखसार, खुशबू, प्रियंका, मनप्रीत, धन कुमार, लकी आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे