Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से बचेगा पर्यावरण:अजय क्रांतिकारी

 


वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:पर्यावरण सेना द्वारा उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,रायबरेली के सहयोग से आज जनपद अमेठी के मुख्य तहसील सदर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज असैदापुर गौरीगंज में प्लास्टिक विरोधी जागरूकता रैली एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में प्लास्टिक विरोधी जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से प्रारम्भ होकर रग्घुपुर एवं टिकरिया होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।

रैली में स्कूली बच्चे और पर्यावरण सेना के सैनिक साथी समुदाय के बीच जन जन को समझाना है,प्लास्टिक को भगाना है।

सिंगल यूज प्लास्टिक भगाएं,पर्यावरण को बचाएं। ठोस अपशिष्ट का करें प्रबन्धन,पर्यावरण को जागे जन जन।आदि के नारे लगाकर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरुक किया।


इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख एवं पर्यावरण जागरूकता ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया सकता है।


सिंगल यूज प्लास्टिक सहित अन्य ठोस कचरों को मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को प्रभावित किए बिना समय से उसका एकत्रीकरण,पुनः प्रयोग के साथ ही अवशेष का निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु जागरुकता जरूरी है।


कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू लता सिंह ने कहा कि भावी पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समय रहते जागरुक होने बड़ी जरूरत है।


कॉलेज के शिक्षक लाल जी ने विद्यार्थियों को प्रदूषण नियंत्रण के तरीके बताते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रश्न पूछकर सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण सेना की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को पर्यावरण सेना प्रमुख द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम में लवली मौर्या,सलोनी निर्मल,कविता सरोज,श्रेया सिंह,अंतिमा सरोज,प्रिया सरोज,मनोज कुमार शुक्ला एवं  नमन कुमार तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे