Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में कार्यशाला का किया गया आयोजन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ मे रबी विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 01 अप्रैल 2022 से क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। 


इस वर्ष गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जनपद में खाद्य विभाग के 17 एवं पीसीएफ संस्था के 27 क्रय केन्द्र खोले गये है। 


अपर जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन के मानक के अनुरूप किसानों से गेहूॅ की खरीद की जाये। 


क्रय केन्द्रों पर पहुॅचने वाले किसानों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। सभी क्रय केन्द्रों पर छलना, पंखा, इलेक्ट्रानिक कांटा, डस्टर, नमीमापक यंत्र, बोरे आदि की व्यवस्था अद्यतन रखी जाये। 


उन्होने कहा कि क्रय केन्द्र पर 100 कुन्तल तक गेहूॅ क्रय की व्यवस्था सत्यापन मुक्त होगी। 100 कुन्तल से अधिक व 5 हेक्टेयर की जोत धारित कृषक के रकबे व गेहूॅ उत्पादन का सत्यापन तहसीलदार/उपजिलाधिकारी के सत्यापन के उपरान्त क्रय किया जाये। 


गेहूॅ क्रय का भुगतान कृषक के बैंक खाते में जो आधार से लिंक हो एवं एन0पी0सी0आई0 से मैप हो के आधार पर किया जायेगा। 


गेहूॅ क्रय के उपरान्त किसानों को उसकी उपज का भुगतान समय से सुनिश्चित कराया जाये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता कदापि न बरती जाये। 


उन्होने कहा कि कृषक द्वारा गेहूॅ खरीद का पंजीकरण सम्बन्धित खतौनी प्रपत्र, आधार संख्या, मोबाईल नम्बर, अधिकृत प्रतिनिधि के आधार संख्या (यदि नामित है तो) के आधार पर किया जायेगा। 


क्रय केन्द्र पर कृषक को क्रय के उपरान्त तौल पर्ची भी दी जाये। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी जाये। 


क्रय केन्द्रों पर कृषकों को बैठने हेतु तिरपाल एवं पानी पीने की समुचित व्यवस्था की जाये। केन्द्र प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक क्रियाशील रहेगें। 


राजपत्रित कार्यदिवसों को छोड़कर शेष सभी दिन क्रय केन्द्र संचालित रहेगें। खाद्य विभाग के पोर्टल पर दिनांक 30 मार्च तक 1039 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।


 बैठक में उपजिलाधिकारी सदर सौम्य मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे