Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर :रजिस्ट्री ऑफिस का सर्वर फेल होने से राजस्व का भारी नुकसान, हलकान रहे लोग

दिनेश कुमार

गोण्डा:पीएम मोदी ने देश में डिजिटल इंडिया का नारा दिया था जिससे देश मे सरकारी या निजी संस्थानों की सारी व्यवस्था डिजिटल हो सके। 


लगभग सभी संस्थानों का डिजिटलाइजेशन हुआ भी, लेकिन धीरे धीरे अब यही डिजीटलाईजेशन लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। 


जिससे लोग हलकान व परेशान तो है ही साथ मे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। 


बताते चले कि इन दिनों मनकापुर रजिस्ट्री आफिस का  सर्वर फेल होने से बुरा हाल है। बुधवार को पडताल करने पर पता चला कि यह समास्या किसी एक दिन की नहीं है बल्कि आये दिन हो रही है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 


दूर दराज के गांवो से आने वाले तमाम लोगों का कहना कि इस आफिस में लगा नेट अक्सर खराब रहता है। 


मोहम्मदपुर से हसी मुल्ला, दौलतपुर से विफई, पिपरा अदाई से सईद अहमद,  अर्जुन वर्मा , राम लगन कुडासन से वासुदेव यादव , अनिल कुमार सहित दर्जन भर से अधिक लोग उप निबंधक कार्यालय के सामने खडे रहे। 


पूछने पर बताये कि इस आफिस में लगा सिस्टम अक्सर खराब रहता है। नेटवर्क की समास्या से आफिस व बाहर के लोग परेशान होते हैं। 


इसके अलावा लोगों ने बताया कि मंगलवार बुधवार को विभागीय साइड का सर्वर बार बार बंद हो जाने के कारण तमाम लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो पायी। तमाम लोग वापस चले गये। मंगलवार को भी नेटवर्क गायब हो गया था,आनलाइन रजिस्ट्री की साइड बंद हो गयी थी जिससे तमाम लोग वापस चले गये। 


बुधवार को सुबह दस बजे साइड खुली दोपहर बाद फिर बंद हो गयी जो शाम तक नहीं चली। 


जिसकी वजह से दर्जनों रजिस्ट्री  न होने से जहां सरकार के लाखों रूपये का राजस्व नुकसान हुआ वही आम जनता को भी खासे परेशानी का सामना  करना पडा।


एक दोनों पैर की दिव्यांग महिला जो अपनी मां के साथ लखनऊ  में रहकर इलाज कराती है, वह आयी थी लेकिन देर शाम तक बैठने के बाद भी उसकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी जिससे परेशान महिला ने आंख में आंसू भर कर वापस जाते समय सिस्टम को कोसते हुए बिना रजिस्ट्री किये लखनऊ वापस चली गयी।


 

इस संबन्ध में सब रजिस्ट्रार हेमेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह समास्या आये दिन हो रही है। मंगलवार को कुछ दस्ताबेज की रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद विभागीय साइट बंद हो गयी थी। बुधवार को सुबह से  दोपहर तक रजिस्ट्री हुई है। इसके बाद सर्वर फेल हुआ है। जिसके बारें में अपने उच्चाधिकारियों को बताया गया। पूरे प्रदेश में सरबर फेल होने के कारण रजिस्ट्री का कार्य ठप हो गया। 


इस समास्या के बारे में डीएम डाक्टर प्रज्जल कुमार  से बात हुई समास्या के बारे में बताया गया तो उन्होंने बताया समास्या संज्ञान में लायी गयी है।  इस प्रकरण को गंभीरता से लिया  गया है।जल्द से जल्द समास्या का निदान कराया जायेगा। जिससे आम जनता को आसानी हो ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे