Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योगी सरकार की वापसी हेतु हो रहे सतत शनिदेव भगवान की पूजा अर्चना हुई सफ़ल

वासुदेव यादव 

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ महराज की सरकार के पुनर्वापसी हेतु श्री शनिदेव भगवान मंदिर पर हो रहा था सतत पूजा पाठ। जिसके चलते भगवान ने भक्त की पुकार सुन ली है।


इसके आयोजक योगी प्रचारक सुप्रसिद्ध गायक प्रभाकर मौर्य रहे।

  उनके द्वारा जब से उत्तर प्रदेश में चुनाव की तिथि घोषित हुई थी। 


तब से रोडवेज वर्कशॉप भरतकुंड अयोध्या निकट मौर्य का पुरवा सिद्ध पीठ श्रीशनि देव भगवान मंदिर पर सुबह शाम पूजा पाठ योगी सरकार की पुनः वापसी हेतु हो रही थी। 


योगी सरकार की प्रचण्ड बहुमत आने पर  विशेष पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान लोगों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ।

  

कार्यक्रम आयोजक प्रभाकर मौर्य ने कहा कि श्रीशनिदेव भगवान ने मेरी मुरादे सुन ली है। मेरा पूजा पाठ सफल रहा है। फिर योगी की यूपी में सरकार बन रही है। 


यह बहुत ही खुशी व हर्ष की बात है। इसी के उपलक्ष में आज शनि देव भगवान के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व भक्तो को प्रसाद का वितरण के साथ ही पटाखे फोड़कर हर्ष जताया गया। 


जिसमे काफी भक्तगण आदि शामिल रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे