Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में संघर्ष का लिया संकल्प

गौरव तिवारी

प्रतापगढ़ के लालगंज में स्थानीय तहसील सभागार मे सोमवार को अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । 


सम्मान कार्यक्रम मे नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने साथियों को अधिवक्ताओं के मान सम्मान के प्रति संघर्ष का भरोसा दिलाया है। 


कार्यक्रम मे नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने तहसील मे प्रशासनिक प्रबन्धों को विस्तारित कराये जाने के साथ वादकारियों तथा अधिवक्ताओं की जनसुविधाओं मे बढोत्तरी का भी संकल्प जताया। 


संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष राममोहन सिंह व उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अध्यक्ष अनिल महेश, उपाध्यक्ष सिविल शहजाद अंसारी, उपाध्यक्ष बीके तिवारी तथा महामंत्री शेष तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी आदि को माल्यार्पण एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह को चुनाव समिति के अध्यक्ष रामलगन यादव, संरक्षक कमलेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह व पूर्व अध्यक्ष टीपी यादव ने संबोधित करते हुए संघ की एकता पर जोर दिया। 


इस मौके पर प्रमोद सिंह, राम कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, इरफान अली, विपिन शुक्ल, सुमित त्रिपाठी, आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे