Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में हुई आगामी होने वाले चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक

गौरव तिवारी

प्रतापगढ़- जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय मे एक आवश्यक बैठक हुई, अध्यक्ष महोदय और महामंत्री की अनुपस्थिति मे बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष  द्वारिका प्रसाद मिश्र एवं संचालन संयुक्त मंत्री प्रकाशन  कौशैलेश दुबे ने किया।


बैठक मे उपाध्यक्ष अत्रि कुमार पाण्डेय ने वर्तमान जूनियर बार कार्य करिणी के कार्य का के समाप्त होने  एवं आगामी जूनियर बार के चुनाव को शीघ्र  कराए जाने का प्रस्ताव रखा।

जिसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री जूनियर बार,अध्यक्ष एल्डर कमेटी ,अध्यक्ष संरक्षक मंडल को सम्बोधित प्रस्ताव बनाए गए प्रस्ताव पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मिश्र उपाध्यक्ष अत्रि कुमार पाण्डेय ,कनिष्ट उपाध्यक्ष शिवेश शुक्ला ,जगदीश  मौर्य ,कोषाध्य्क्ष सुभाष सिंह,प्रशासन मंत्री मनोज तिवारी ,प्रकाशन मंत्री कौशैलेश दुबे,पुस्तकालय मंत्री प्रेम जीत सिंह संधू,वरिष्ठ कार्य करिणी सदस्य  विनोद मिश्र ,विनोद तिवारी,जय प्रकाश दुबे लल्ले, सुरेश चन्द्र, कनिष्ठ कार्य करिणी सदस्य धनंजय सिंह, विकास सिंह ,वीर विक्रम सिंह,कृष्ण कुमार यादव, सूर्यकान्त शुक्ला राहुल श्याम गुप्ता ने सहमति व्यक्त करते हुए  प्रस्ताव पर हस्ताक्षर बनाया। 


इसके उपरांत उक्त प्रस्ताव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला एवं संरक्षक मंडल अध्यक्ष  गणेश नारायण मिश्रा को सौपा गया। 


एल्डर कमेटी अध्यक्ष एवं अध्यक्ष संरक्षक मंडल ने शीघ्र चुनाव कराने हेतु वर्तमान कार्य करिणी, एल्डर कमेटी और संरक्षक मंडल बैठक बुलाने का आश्वाशन दिया।


उपाध्यक्ष अवनीश कुमार पाण्डेय  ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से यह करते हुए मना किया कि अभी उनकी इच्छा चुनाव कराने कि नहीं हैं।इसलिए चुनाव के किसी प्रस्ताव पर कोई हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे