Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण सेना प्रमुख पहुंचे महाराष्ट्र,लोगों को दे रहे वृक्ष रक्षा का संदेश

विश्व धरोहर दिवस पर लोगों को हरे वृक्षों को बचाकर 'ऑक्सीजन बैंक' के रूप में स्थापित करने हेतु कर रहे जागरुक

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ वर्ल्ड हेरिटेज डे पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पहुंचकर लोगों को धरोहर के रूप में बड़े वृक्षों को संरक्षित कर धरती पर हरियाली को सहेजने का संदेश दिए।


पर्यावरण सेना द्वारा संचालित 'ऑक्सीजन बैंक' योजना के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए पेड़ों से चिपक कर धरती पर जीवन बचाने के लिए पेड़ों को बचाने का आह्वाहन किया।


उनके इस प्रयास को लोग बहुत ही सकारात्मक रूप से लेते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और पर्यावरण सेना की मुहिम से जुड़ रहे हैं।


महाराष्ट्र पहुंचे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि आज पेड़ों की कमी से धरती पर प्रदूषण का साम्राज्य स्थापित हो रहा है। 


इसे समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर वृक्षारोपण करने के साथ ही पीढ़ियों के लिए धरोहर के रूप में हरे पेड़ो को बचाना होगा।

जिससे पीढ़ियों को प्रकृति का वरदान शुद्ध ऑक्सीजन,जल और भोजन मिलता रहे।


पर्यावरण सेना महाराष्ट्र के राज्य उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने अपने पर्यावरण सैनिकों के साथ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी का स्वागत किया।


इस मौके पर धन्नजय तिवारी ने कहा कि पर्यावरण सेना महाराष्ट्र में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता का कार्य कर रही है।


उन्होंने सभी से आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़कर पर्यावरण को बचाने का कार्य करने की अपील की।


इस मौके पर प्रवीण शर्मा,अजय मिश्रा, विबेन गायकवाड़,संजय कुमार,जनार्दन ओझा एवं राजेश भास्कर आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे