Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार सिंह हुए निर्विरोध निर्वाचित


वीडियो बयान

वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रतापगढ़ का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव रोडवेज के प्रांगण में संपन्न हुआ।


सम्मेलन का उद्घाटन इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा ने किया। 


सम्मेलन में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत,महामंत्री अनुज मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा हेतु एकजुट होने का आह्वान किया।


सम्मेलन में सुरेश चंद पांडे,ओम प्रकाश द्विवेदी,चंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, सुनील राय, संतलाल मिश्रा अखिलेश दुबे,नीलिमा गुप्ता,भानु प्रताप सिंह एवं अनामिका उपाध्याय संरक्षक रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आदि कर्मचारी नेताओं ने अपना संबोधन व्यक्त किया।


अंत में परिषद के वर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा किया और मनोकानिका उपाध्याय को चुनाव अधिकारी नामित किया। 


इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 


 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम 


सुरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष,राजकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शशि भूषण शुक्ला जिला मंत्री,फतेह बहादुर सिंह संप्रेक्षक, अखिलेश कुमार दुबे कोषाध्यक्ष,उदय राज सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे