Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रानीगंज पुलिस ने 30 लाख रू• के 3 क्विंटल 40 किलोग्राम गांजा, 2 कार सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


सीओ रानीगंज


वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के क्षेत्राधिकरी रानीगंज डॉ0 अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में रानीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र रानीगंज के मुआर आधारगंज, नहर फाटक के पास राजेश सिंह उर्फ बबलू के मकान के पास से 02 कार में अवैध गांजा, सप्लाई हेतु लादते समय राजेश सिंह सहित 04 अभियुक्तों को 

1. राजेश सिंह पुत्र स्व0 करन बहादुर सिंह नि0 मुआर आधारगंज थाना रानीगंज 2.आशीष सिंह पुत्र भारत सिंह नि0 दहिलामऊ थाना कोतवाली नगर 3. विनोद सिंह पुत्र भारत सिंह नि0 दहिलामऊ थाना कोतवाली नगर4. अजीमउद्दीन पुत्र अल्लादीन नि0 साहबगंज थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया है।



 उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 


पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आशीष, विनोद व अजीमउद्दीन द्वारा बताया गया कि हम लोग राजेश सिंह उपरोक्त के यहां से गांजा लेने आये थे, जिसे ले जाकर अपने यहां बेचते हैं। 


इस सम्बन्ध में अभियुक्त राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि मैं बाहर से गांजा मंगाता हूं और इन लोगों को बेचता हूं। मेरे पास से जो 95 हजार 500 रु0 बरामद हुए हैं वह अवैध गांजा बिक्री के पैसे हैं। 


बरामद दोनों कार के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनका प्रयोग हम लोग अवैध गांजा लाने व ले जाने के लिए करते हैं। 


उपरोक्त थाने में अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे