Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवा रचनाकार कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियॉ 30 जून तक भेजे:जिलाधिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियॉ 30 जून 2022 तक निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ-226001 के पते पर भेजे। 


प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी, कविता, निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। उन्होने बताया है कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले युवा रचनाकार को 7000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 5000 रूपये, तृतीय पुरस्कार 4000 रूपये एवं सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) 2000 रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। 


उन्होने बताया है कि कहानी, कविता, निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए-4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शद (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध ‘शिमा में मातृ भाषा का महत्व’’ विषय पर केन्द्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द (एक ओर टंकित) होगा। 


कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिये। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिये। अलग पृष्ठ पर कहानी, कविता, निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। 


प्रविष्टि भेजने की अन्तिम तिथि 30 जून 2022 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे