Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री के दुकान पर दबंगों ने किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें


                                वीडियो


आर के गिरी

गोण्डा: भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री व सभासद के दुकान पर दबंगों ने रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास कार सवार 5 की संख्या में दबंगों ने पहुंच कर पथराव किया। 


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। सभासद के शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


प्रकरण नगर कोतवाली के पटेल नगर वार्ड से जुड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री व पटेल नगर वार्ड की सभासद वंदना गुप्ता ने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि कार सवार करीब 5 बदमाश रात्रि को मेरे दुकान पर पहुंच गए। 


बिना कुछ सोचे समझे गाली गुप्ता देते हुए घर पर ईट पत्थर बरसाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। 


फिर भी उन लोगों ने साहस दिखाते हुए इन लोगों को पकड़ कर बैठा लिया। बताया कि उन लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सभासद बंदना गुप्ता ने बताया कि रात लगभग एक बजे कार से पांच लोग मेरे कार्यालय व दुकान पर पहुंचे पथराव करने लगे ताला तोड़ने का प्रयास किया। 


मौके वारदात पर मोहल्ले के लोगों ने उनको पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। हम लोगों को मौके पर बुलाया गया जैसे ही हम व मेरे पति विकास जयसवाल मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि हम तुम दोनों को जान से मार देंगे। 


पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई है। उन्होंने कहा इससे मन बहुत आहत और डरा भी है। कि अपराधी प्रवृति के लोग खुलेआम घूमे जिनसे हमारा कोई लेना देना नहीं है। 


वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन से मेरी गुजारिश है ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें इसकी जांच कराएं कि आखिर उनकी मंशा क्या थी। 


उन्होंने ऐसा क्यों किया। इन लोगों से हमारी कोई रंजिश भी नहीं है। सिर्फ उसमें एक लड़का मेरे वार्ड का है जिसके लिए मेरे पति विकास जायसवाल और मैं हर मुसीबत में खड़ी रहती हूं। 


वार्ड के नाते जितना संभव हो सका उतना मदद भी किया है। वार्ड के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उन लोगों को पकड़ कर बैठाया। 


इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कल देर रात सभासद वंदना गुप्ता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनके घर पर कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। 


पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला यह सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। मनबढ टाइप के लोग हैं। मुकदमा पंजीकृत कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे