Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया में प्रधान प्रतिनिधि हत्या कांड में मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो गिरफ्तार

 


सतीश वर्मा 

छपिया गोण्ड। ताबेपुर ग्राम प्रधान के बेटे भोलू सिंह प्रधान प्रतिनिधि की चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार  किया है। 


थाना प्रभारी छपिया संदीप सिंह ने बताया तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


भोलू सिंह की हत्या की साजिश रचने वालों के साथ ही अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात कई ठिकानों पर छापामारी की। मगर साजिशकर्ता अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। 


एसपी का दावा है कि मंगलवार तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर की ग्राम प्रधान ईश्वरवती के बेटे दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू प्रधान प्रतिनिधि की रविवार दोपहर उस समय बाइक सवार तीन लोगों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब वह गांव की बाबकुटी में भंडारे की तैयारियां करा रहा था। 


फायरिंग के दौरान गांव वाले दौड़े तो हमलावर असलहे तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग गये थे।


मामले में भोलू की पत्नी दामिनी सिंह चुनावी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम वर्मा उर्फ विक्की, बलजीत वर्मा, गांव के ही अवधेश वर्मा व एक अन्य के खिलाफ थाना छपिया में हत्या व हत्या की साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


एएसपी शिवराज ने हत्या के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें लगाईं हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर पूरी रात दबिश देती रहीं। 


पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मुख्य आरोपी बलजीत वर्मा की पत्नी सुभावती पटेल व सत्यराम वर्मा को गिरफ्तार किया है। 


इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।हत्या की साजिश रचने के आरोपियों समेत हत्या के बाद अभियुक्तों को शरण देने वाले कुछ लोगों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है। इनकी तलाश की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे