Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्नलगंज के मशहूर डॉक्टर जेपी राव के इंजीनियर इकलौते बेटे कनिष्क वर्धन का निधन





रजनीश/ज्ञान प्रकाश

कर्नलगंज, गोंडा। कर्नलगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक जेपी राव के इकलौते बेटे कनिष्क वर्धन (28) वर्ष का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया।    


मालूम हो कि कर्नलगंज में करीब 35 वर्ष से अधिक समय से रह रहे डॉक्टर जेपी राव को अब लोग कर्नलगंज का ही निवासी मान रहे हैं। 


डॉक्टर राव बहुत ही आध्यात्मिक व शांत प्रकृति के लोगो मे से माने जाते हैं। डॉक्टर राव के इकलौते बेटे कनिष्क वर्धन के आकस्मिक व असामायिक निधन की खबर से उनके जान पहचान के लोग काफी दुःखी व आहत हैं। 


बताया जा रहा है कि डॉक्टर जेपी राव के इंजिनियर लड़के कनिष्क की अभी पिछले महीने 21 अप्रैल को बनारस में बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। 


इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे