Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या नगर निगम के कर्मचारियों ने बिना कारण बताए पीड़ित का गिराया दुकान



वासुदेव यादव

अयोध्या। रायगंज अहिराना निवासी सियाराम यादव ने अयोध्या थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर अपना दुकान और घर गिराए जाने का नगर निगम पर आरोप लगाए हैं।

 

दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि हमारा दुकान और घर रामघाट विवेक सृष्टि के बगल था। हमे बिना कारण बताए व नोटिस के नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी लाकर हमारी दुकान हमारे ना रहने पर गिरा दिया। जिससे हमें लाखों की छति हुई है।

 

पीड़ित सियाराम यादव ने अयोध्या कोतवाली एसडीएम सदर नगर निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।


 उसने कहा कि हमने अपनी दुकान अपने जमीन पर बनाया था। बावजूद इसके जबरन उसको गिरा दिया गया यदि कोई कारण रहा होता तो हमें पहले नोटिस देते। 


अवगत कराते। हम अपना पक्ष रखते। लेकिन बिना बताए ही हमारा दुकान गिरा दिया गया। पीड़ित ने जांच उपरांत छति पूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे