Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:मछली का शिकार कर रहे पांच लोगों को पकड़ कर एसडीएम ने पुलिस को सौंपा



रजनीश /ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू घाट पर नदी में मछली मारने पर एसडीएम ने अगस्त माह तक पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है और अवैध तरीके से मछली का शिकार कर रहे 5 लोगों को एसडीएम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। 


मौके पर मछली मारने की आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फिश रोप मशीन भी बरामद की गई। गुरुवार को करनैलगंज सरयू नदी कटरा घाट जहां लोग स्नान करते हैं। 


उस जगह पर करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मछली मारने की शिकायत उपजिलाधिकारी हीरालाल को मिली थी। 


एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मछली मारने वाले लोगों को अपने हमराहियों के माध्यम से घेर कर पकड़ाया और मौके पर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। 


मछली मारने वाले तमाम लोग भागने में सफल रहे। मगर 5 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। 


मछली मारने वाले लोगों के पास से एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद हुई। जिसमें मछली मारने के लिए डोरी फेंकने के काम में लाई जाती है। 


जो आधुनिकतम इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिससे करीब 50 मीटर दूरी तक मछली मारने का कांटा बड़े आसानी से फेंका जा सकता है। 


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मछली मारने वाले लोगों ने बिक्री के लिए भेज दिया पर पहुंची कोतवाली पुलिस को पांच शिकारियों को पकड़कर किया गया है। 


एसडीएम ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए मछली मारने का शिकार करने के लिए अगस्त माह तक प्रतिबंध है। 


इस दौरान किसी भी प्रकार से मछली मारना अवैधानिक होगा यदि कोई मछली पकड़ा जाता है तो उसके कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे