Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:एनसीसी कैडेटों ने किया वृक्षारोपण



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कन्हैया लाल इंटर कालेज एनसीसी कम्पनी के द्वारा  वृक्षारोपण किया गया।


सभी कैडेटों ने एक एक पौधा विद्यालय परिसर में रोपित किया। इसके उपरांत स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

स्लोगन के माध्यम से कैडेटों ने लोगो को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया। 


कैडेटों ने लोगो को बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें जीवाश्म ईंधन का कम से कम प्रयोग करना चाहिए तथा जीव जंतु एवं वनस्पतियों को बचाने का प्रयास करना चाहिए। 


कार्यक्रम का संचालन मेजर राजाराम ने किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वेदों एवं पुराणों में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया है।


ईशोपनिषद की एक सूक्ति  "तेन त्यक्तेन भुंजीथा:।" के द्वारा बताने का प्रयास किया कि जो लोग त्याग करके भोग करते हैं वे ही भोग के उपयुक्त अधिकार रखते हैं। 


इसीलिए हमारी संस्कृति में सर्वप्रथम भगवान को भोग लगाया जाता है तत्पश्चात ही सभी लोग भोजन ग्रहण करते हैं। 


अत: हम आज जो भी कुछ उन्नति कर रहे हैं, उसके लिए हमें प्रकृति या पर्यावरण का शुक्र गुजार होना चाहिए। अंत में सभी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लिया। 


कैडेट नाजरीन एवं तैयबा ने पेंटिंग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 


कैडेट  दिवाकर गोस्वामी, लवकुश, आशीष सिंह, तुफैल, अनुज मिश्रा आदि कैडेटों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे