Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों द्वारा निकाली गई साइकिल जागरूकता रैली



गौरव तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में लालगंज ब्लाक के भोजपुर के पूरे गुरूबक्स गांव में साइकिल द्वारा युवाओं ने जागरूकता रैली निकाली। 


जागरूकता रैली के तहत युवाओं ने ग्रामीणों को मेहनत तथा श्रम की महत्ता समझाया। 


वहीं पूरे विश्व में साइकिल दिवस की महत्ता को लेकर चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी। 


समाजसेवी संतोष कुमार तिवारी ने प्रकृति की रक्षा व स्वास्थ्य संवर्धन के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता पर जोर दिया। 


कार्यक्रम का संयोजन एनवाईवी अमन बरनवाल तथा गरिमा सिंह ने किया। 


संचालन युवा मंडल अध्यक्ष मनू तिवारी ने किया। इस मौके पर सचिन तिवारी, अनिल यादव, पंकज शुक्ला, सोनू तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे