Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजा पांडेय ने मां सरयू की सजाई भव्य झांकी विराट भंडारा आयोजित



वासुदेव यादव 

अयोध्या। मां सरयू का छठ उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ नमामि गंगे संस्थान के अध्यक्ष राजा पांडेय महाराज की अध्यक्षता में मनाया गया।


 सरयू घाट पर देर शाम मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गई और वृहद आरती किया गया।


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सीओ आरके चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि सीओ राजेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख भक्तगण रहे।


 कार्यक्रम आयोजक राजा पांडेय ने बताया कि यह आठवां वर्ष था। हमारे द्वारा हर वर्ष मां सरयू की भव्य झांकी सजाई जाती है। महाआरती का आयोजन होता है। 


धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है और 11 हजार भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथि का कार्यक्रम आयोजक राजा पांडेय द्वारा और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। 


आयोजक राजा पांडेय ने बताया कि जब तक मां सरयू की कृपा रहेगी। हर वर्ष मैं छट उत्सव के दिन मां सरयू का भव्य झांकी सजाऊंगा, आरती करूंगा, धार्मिक कार्यक्रम करआऊंगा और हजारों भक्तों का भंडारा भी करआऊंगा। 


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिसने भी सहयोग किया सभी के प्रति कार्यक्रम आयोजक राजा पांडेय और उनकी टीम ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किए।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे